Breaking News

Banner

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पर जा रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर नर्स की मौत, मां को सड़क पर तड़पता देख रोता रहा मासूम, ट्रक चालक फरार ।

# प्रदीप पटेल | 28 Mar, 2025

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह 32 वर्षीय नर्स फुलेश्वरी साहू अपने पति और 5 साल के बेटे के साथ कसडोल जा रही थी। पहांदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे फुलेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान फुलेश्वरी के पति और बेटे को कोई चोट नहीं आई, लेकिन 5 साल का भव्या साहू अपनी मां को सड़क किनारे बेसुध पड़े देख रोता रहा। थाने में उसने पुलिस को बताया कि वे छुट्टी में गांव जा रहे थे, तभी ट्रक ने उसकी मां को कुचल दिया ।

फुलेश्वरी साहू रायपुर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। वह बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थीं और रोजाना बस से ड्यूटी पर जाती थीं। शुक्रवार को वे बाइक से सफर कर रही थीं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक की पहचान कर रही है। पलारी थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे के अनुसार, चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।