Breaking News

Banner

रायपुर में दिनदहाड़े डकैती, पांच लोगों ने मिलकर 20 मिनट के अंदर 60 लाख रुपए लूट कर फरार, और जाते जाते कहा – लाल सलाम ।

# प्रदीप पटेल | 11 Feb, 2025

रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े डकैती हुई है। नगर निगम चुनाव के दौरान पांच लोगों ने मिलकर 20 मिनट के अंदर 60 लाख रुपए डकैती कर फरार हो गए है। डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे थे। घर में मौजूद बुजुर्गों ने विरोध किया तो पिस्टल अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। जाते जाते लाल सलाम कहा और हल्ला करने पर घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके के अनुपम नगर की है। मंगलवार की दोपहर 2.40 से 3 बजे के बीच आर्मी की ड्रेस में रिट्ज कार से 5 लोग उतरे और एक घर में घुस गए। इनमें से 4 पुरुष और एक महिला थी। दो पुरुष आर्मी ड्रेस में थे। जबकि 2 अन्य लोग काले सफेद रंग के ड्रेस में थे। डकैतों की महिला सदस्य ने अपना चेहरा ढक रखा था। जो कुछ देर बाद कार से उतरकर घर के अंदर गई ।

सभी अनुपम नगर के एक घर में घुसे और प्रेम वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान घर के भीतर मनोहर और उसकी दो बहनें भी थीं। आर्मी ड्रेस पहने एक डकैत ने कहा कि आपने पुलिस में शिकायत की थी। हम लोग आ गए हैं। इसके बाद शुरुआत में आर्मी ड्रेस पहने 2 डकैत घर के भीतर घुसे। घरवालों ने डकैतों का विरोध किया तो डकैतों ने मिलकर मनोहर के मुंह पर टेप लगा दिया। इसके अलावा हाथ पैर को भी बांध दिया। घर में दो अन्य महिला मौजूद थी। उन पर पिस्टल अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। भाई और दोनों बहन डर गए। डकैत घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद डकैतों आलमारी से 60 लाख रुपए निकले और परिवार के लोगों को उसी हालत में छोड़कर एक-एक कर घर से निकल कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मनोहर वेणु ने कुछ दिन पहले ही अपनी पुरखौती जमीन का सौदा किया था, जिससे उन्हें 60 लाख रुपए मिले थे ।