Breaking News

Banner

आबकारी विभाग के उड़नदस्ता को मिलावटी शराब पकड़ने में मिली सफलता, भारी मात्रा में बोतल, रैपर और ढक्कन जप्त, सरकारी शराब दुकान के चार कर्मचारी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jan, 2025

सरगुजा। आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल सरगुजा को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मिलावटी और अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। इसके अलावा टिम ने 3000 बोतल का ढक्कन, 200 खाली बोतल और 250 रैपर बरामद किया है। इस गोरख धंधे में सरकारी शराब दुकान के चार कर्मचारी लगे हुए थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा संभाग प्रभारी उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल को मिलावटी शराब पकड़ने में आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबकारी उड़न दस्ता दल को विदेशी मदिरा दुकान प्रतापपुर में मिलावटी शराब बेचने की सूचना मिली थी। तब उड़नदस्ता दल ने सूरजपुर की आबकारी टीम को साथ में लेकर विदेशी मदिरा दुकान प्रतापपुर में छापा मारा। दुकान पहुंचने पर सुपरवाइजर अंशु सोनी, सेल्समेन उपेंद्र चंद्रवंशी, संजय कुमार एवं मल्टीपरपज वर्कर राजा पंडवार मिले ।

दुकान की जांच करने पर टिम को 31 नग पानी की बोतलों में मदिरा का कटिंग कर रखा गया 31 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की, 11 नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की की बोतलों में मिलावटी शराब और 35 नग गोवा स्पेशल की अद्धी में मिलावटी शराब मिली। दुकान से टिम ने कुल 52.375 लीटर मिलावटी शराब जप्त की। दुकान में मिलावटी शराब जप्त करने के बाद टिम ने उस मकान में भी दबिश दी जहां शराब में मिलावट का काम किया जाता था। मिलावट करने के लिए कर्मचारियों ने दुकान से 3 किलोमीटर की दूरी पर एक किराए का मकान लिया था। मकान की तलाशी करने पर उसमें भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और रैपर मिले। जब इसकी गिनती की गई तो लगभग 3000 ढक्कन, 200 नाग शराब की बोतलें और 250 नाग रैपर पाया गया। सभी चीजों का प्रयोग मिलावटी शराब बनाने में की जा रही थी। इन सभी सामग्रियों को जप्त कर चारों आरोपियों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 38(क) का 39 (ग) एवं 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सभी का बयान लेने के बाद चारों को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को जेल दाखिल कर दिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, जिला सूरजपुर के आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा भी शामिल थे। हमराह स्टाफ में आबकारी उड़न दस्ता टीम एवं जिला सूरजपुर की आबकारी टीम भी सम्मिलित रहे ।