Breaking News

Banner

जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले ।

# प्रदीप पटेल | 15 Oct, 2024

रायपुर। प्रदेश सरकार ने जल संसाधन विभाग में दो अलग अलग आदेश जारी करके 1 एसई, 11 ईई ,19 एई के तबादले किए है। इनमें से 4 को मुख्य, अधीक्षण और कार्यपालन अभियंता का प्रभार दिया गया है। आदेश के अनुसार वीरेन्द्र कंवर को कार्यपालन अभियता, जल संसाधन बैराज निर्माण संभाग क्र-1 खरसिया की जिम्मेदारी मिली है। जबकि योगेन्द्र कुमार मंडावी सहायक अभियंता को जल संसाधन उपसंभाग सुकमा भेजा गया है। सहायक अभियंता शांतनु विशवास को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग सुकमा की जिम्मेदारी मिली है। MK चंद्रा को बिलासपुर संभाग का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। अभी वो पेंड्रा संभाग के कार्यपालन यंत्री थे और बिलासपुर के अतिरिक्त प्रभार में थे ।