Breaking News

Banner

पर्वाें के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने लगी अधिकारियों की ड्यूटी ।

# प्रदीप पटेल | 09 Apr, 2024

बिलासपुर। जिले में ईद-उल-फितर 10 अथवा 11 एवं चैती चांद पर्व 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। पर्वाें के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर तहसीलदार अतुल वैष्णव की ड्यूटी सिविल लाईन एवं सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत, अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन की ड्यूटी तोरवा एवं तारबाहर थाना, अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी की सरकंडा थाना, अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर की कोनी थाना, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा की सिरगिट्टी थाना एवं नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा की ड्यूटी पुलिस कंट्रोल रूम एवं महिला थाना में लगाई गई है ।