Breaking News

Banner

बीजेपी ने अपनी चौथी सूची जारी कर बेलतरा विधानसभा से सुशांत शुक्ला को बनाया अपना प्रत्याशी ।

# प्रदीप पटेल | 25 Oct, 2023

बिलासपुर। बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है।बिलासपुर जिले की हाइप्रोफेल सीट बेलतरा का सस्पेंस भी खत्म हो गया है। इस सीट से सुशांत शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। सुशांत शुक्ला स्व. दिलीप सिंह जूदेव के कट्टर समर्थक माने जाते है। इसके अलावा बीजेपी ने अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, कसडोल धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दे इस सीट से बीजेपी के रजनीश सिंह वर्तमान में विधायक है। लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट कर सुशांत शुक्ला को टिकट दिया है। 2008 में परिसीमन के बाद बेलतरा विधानसभा बनी इससे पहले ये सीपत विधानसभा हुआ करती थी। इस हॉट सीट से 2008 से अभी तक बीजेपी ही जीतती आई है ।