Breaking News

Banner

चोरी हुए 14 बाइक के साथ एक नाबालिक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में तोरवा पुलिस को मिली सफलता ।

# प्रदीप पटेल | 07 Sep, 2023

बिलासपुर। निजात अभियान में उलझी पुलिस नए IG के आते ही दुसरे अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ शुरू कर दी है। तोरवा पुलिस ने 14 दोपहिया वाहन के साथ 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर शहर में बाइक चोरी की लगातार घटना घट रही थी। लेकिन पुलिस की पूरी टीम निजात अभियान में व्यस्त होने के कारण चोरी, सट्टा, जुआ समेंत अन्य अपराधों की ओर पुलिस ध्यान नहीं दे पा रही थी। जिले में ऐसे अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जैसे ही IG के रूप में अजय यादव के पोस्टिंग की सूची निकली थानेदारों के हाथ पांव फूलने लगे थे। उनके आते ही थानेदार रिजल्ट दिखाने के लिए दीगर अपराधों के अपराधियों की खोजबीन शुरू हुई। इसी का नतीजा रहा कि सरकंडा थाना क्षेत्र में करोड़ों का सट्टा और अब तोरवा थान क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।

पुलिस को 14 बाइक बरामद करने और एक नाबालिक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि शंकर नगर ओवरब्रिज के नीचे एक नाबालिक के पास मोटरसाइकिल देखी गई है। इस सूचना पर तोरवा पुलिस ने उस नाबालिक को अपने गिरफ्त में लिया और उसके बाद उससे पूछताछ की गई। इसी पूछताछ में नाबालिक आरोपी जल्दी टूट गया और दोपहिया वाहन चोरी करना कबूल किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुल 14 दोपहिया वाहन बरामद करने के साथ ही एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तार आरोपी -: 01. राहुल ठाकुर पिता अजय ठाकुर, 02. मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद अजीम, 03. निखिल यादव पिता गणेश यादव, 04. निसार अली पिता स्वर्गीय युसूफ अली, 05. मुकुल यादव, और एक नाबालिक शामिल है ।