Breaking News

Banner

बेकाबू कार चालक नशे में धुत होकर एक बाद एक कई दुपहिया वाहनों को मारी टक्कर 6 से अधिक लोग घायल ।

# प्रदीप पटेल | 12 May, 2023

बिलासपुर। उसलापुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार चालक ने करीब 6 मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मार दी । इस हादसे में 6 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हुए है, बताया जा रहा हैं कि कार चालक नशे में धुत था। दरसल बिलासपुर से उसलापुर की ओर ओवर ब्रिज के ठीक नीचे यूटर्न होने से यहां यह एक्सीडेंट जोन बना हुआ हैं, जहां आए दिन सड़क हादसे होते है ही है। सथानीय लोग ने कई बार इस ओर ध्यान आकर्षित करवाया, बावजूद इसके इसे लेकर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही हुई, इसी के चलते एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। कार चालक ने एक बाद एक कई दुपहिया सवारों को टक्कर मार दी, जिससे वे जख्मी हो गए, कार को भी नुकसान पहुंचाया है ।