Breaking News

Banner

भाजपा के कद्दावर नेता नंद कुमार साय अपनी पार्टी से इस्तीफा दे कर कांग्रेस में हुए शामिल ।

# प्रदीप पटेल | 01 May, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय अब कांग्रेस के हो गए हैं। उन्होने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर सहित कांग्रेस के कई नेता मौज़ूद थे। करीब 4 दशक तक भाजपा में रहे नंद कुमार साय ने एक दिन पहले रविवार को पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद से उनके कांग्रेस प्रवेश को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए वे कांग्रेस में शामिल हो गए ।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी भी रहे। साथ ही दूसरे नेता भी शामिल हुए। गौरतलब है कि नंद कुमार साय ने रविवार की शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा भेज दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी छवि खराब करने के लिए साजिश की जा रही है। उन्होंने और भी बातें लिखी थी। साथ ही बीजेपी में अपने सभी पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया था। इसके बाद से भाजपा में हलचल मची हुई है। रविवार की शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से कहा कि नंदकुमार साय से बातचीत कर गलतफहमी दूर कर ली जाएगी। लेकिन सोमवार को जिस तरह से नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए। उससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है ।