Breaking News

Banner

पुरानी रंजिश के चलते नशे की हालत में दो आरोपियों ने युवक को उतार मौत के घाट ।

# प्रदीप पटेल | 30 Apr, 2023

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी की घटना हुई है, नशे की हालत में आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है, रायपुर के दुर्ग नगर इलाके में दो आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इन लोगों ने 23 वर्षीय अनिकेत मसीह को चाकू मारकर उसकी जान ले ली, पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जो पूरी तरह नशे धुत है। बताया जा रहा है की अनिकेत मसीह इनका पुराना विवाद था, इसी विवाद के चलते इन लोगों ने अनिकेत की हत्या कर दी। पुलिस मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है। इधर राजधानी रायपुर में फिर एक हत्या से राजधानी दहल उठी है ।