Breaking News

Banner

शराब बेचने के आरोप में जेल गया आरोपी जेल से छूटते ही वापस शराब बेचते पकड़ाया, 50 पाव देशी शराब जप्त ।

# प्रदीप पटेल | 24 Apr, 2023

बिलासपुर। शराब बेचने के आरोप में जेल गया आरोपी जेल से छूटते ही वापस शराब बेचने लगा, मंगला धुरिपारा में रहने वाला 19 वर्षीय रितेश गोंड शराब बेचने के आरोप में जेल में था। 15 दिन पहले ही वह जेल से छूट क्र आया और एक बार फिर शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। सिविल लाईन पुलिस ने उसके पास से 50 पाव यानि 9 लीटर देसी प्लेन शराब जप्तकिया है, जिसकी कीमत 4000 रुपए है। शराब बेचकर हासिल 250 भी पुलिस ने जप्त किए है, आरोपी ने मंगला धुरीपारा में ईंटो के बिच अवैध शराब छुपा रखा था । पुलिस ने बताया की रितेश गोंड उर्फ़ रितिक कुल 5 भाई है। इनमे से एक भाई कुक्कू भी शराब के आरोप में वर्तमान में जेल में है, उसके अन्य दो भाई भाई भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुके है। यानि पूरा परिवार ही इस अवैध कारोबार में लगा हुआ है जिनके खिलाफ पुलिस की कार्यवाही से भी उनकी कार्यशैली नहीं बदली रही है ।