Breaking News

Banner

तमनार थाने के आरक्षक और एक अपराधी पर महिला ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, घर से नगद पैसा और गहनों की लुट करने का सनसनी खेज आरोप पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ।

# प्रदीप पटेल | 22 Apr, 2023

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागबाड़ी निवासी एक महिला द्वारा तमनार के ही रहने वाले सुधीर निषाद और तमनार थाने में पदस्थ आरक्षक भीष्म देव सागर के द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार और घर से नगद पैसा और गहनों की लुट करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है । पीडिता के द्वारा थाने में पदस्थ कांस्टेबल और सुधीर निषाद के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गईं है। पीडिता रुखमनी प्रजा द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत की कॉपी में बतया गया है की 21 अप्रैलको सुबह 7:30-8:00 बजे के करीब तमनार निवासी सुधीर निषाद और तमनार थाना के कांस्टेबल भीष्मदेव सागर उसके घर आए, जिस वक्त वह नहा रही थी ।महिला ने आरोप लगया है की नहा रहे है थोड़ी देर बाद आना करके मना करने के बावजूद भी सुधीर निषाद और आरक्षक भीष्मदेव सागर जबरन घर में घुस गया और बोलने लगे की तुम लोग दारू बनाते हो और हम लोग पकड़ने आए है।महिला का आरोप है की अन्दर घुसने के बाद दोनों पेटी बक्सा की तलाशी करने लगे ।

पीडिता ने बताया है की वह आदिवासी समाज से है, उनके पिता मजदूरी का काम करते है। थोडा बहुत महुआ शराब थकान दूर करने के लिए घर पर रखते है, जिसको पुलिस कांस्टेबल भीष्मदेव सागर और सुधीर निषाद द्वारा ले लिया गया। महिला का आरोप है की उनके द्वारा जरकिनमें पानी भी लाया गया था जिसे शराब में मिला दिए । 

50000 रुपए मांगने का आरोप

महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में बताया गया की उनसे 50000 रुपए की मांग की गई और नहीं देने पर जेल में अंदर कर देने की धमकी दी गई ।

नगदी और जेवरात जबरन ले जाने का आरोप 

पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया है की सुधीर निषाद तमनार थाना में धारा 420 का अपराधी है, जिसके द्वारा कमरे में रखा बक्सा में 100,200 और 500 के नोट लगभग 20000 रुपए और नाक का सोने की फूली को लुट कर ले गए, साथ ही उसके पिता जयराम परजा को भी थाना ले जाया गया ।