Breaking News

Banner

राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध डीज़ल परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, 980 लीटर डीजल जब्त ।

# प्रदीप पटेल | 04 Mar, 2023

कोरबा। एसडीएम पाली के नेतृत्व में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने डीजल के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की है। बीती रात 2:45 बजे पिकअप वाहन से 980 लीटर डीजल जब्त की गई है। वाहन में 35 लीटर क्षमता के 28 जरीकेन डीजल परिवहन किया जा रहा था। एसडीएम पाली और नायब तहसीलदार की टीम द्वारा डीजल के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए जब्त डीजल को थाना दीपका के सुपुर्द किया गया। एसडीएम पाली शिव बैनर्जी ने बताया की चार मार्च को रात 2:45 बजे को थाना दीपका अंतर्गत चैनपुर से वाहन क्रमांक CG12 BJ 2641 में डीज़ल 980 लीटर (28 जरीकेन 35 लीटर के) को जब्त किया गया। वाहन का ड्राइवर तुषार सोनी पिता दयाराम सोनी उम्र 23 वर्ष कृष्णा नगर दीपका निवासी है। वाहन का मालिक गोलू सोनी कोरबा निवासी है। डीजल वाहन को जब्त कर थाना दीपका के सुपुर्द किया गया है ।