Breaking News

Banner

जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत’’चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान‘‘ का किया आयोजन ।

# प्रदीप पटेल | 16 Nov, 2022

बिलासपुर। जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत’’चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 20 नवम्बर तक चलेगा। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग को आज संभागायुक्त कार्यालय में रेलवे चाईल्ड लाईन बिलासपुर की केन्द्र समन्वयक अल्का फॉक और अन्य सदस्यों ने दोस्ती बैंड पहनाया। बाल सुरक्षा सप्ताह में बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 संचालित किया जा रहा है ।