Breaking News

Banner

दिनदहाड़े लूट हत्या से दहला दुर्ग, हत्यारे कानून की गिरफ्त से बाहर।

# प्रदीप पटेल | 20 Oct, 2022

दुर्ग :-विगत कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में लगातार लूट, हत्या,चोरी बलवा जैसे बड़े जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। शांत प्रदेश छत्तीसगढ़ को ना जाने किसकी नजर लग गई है। प्रतिदिन सुबह की दैनिक अखबारों में गंभीर अपराधों की सुर्ख़िया बनी हुई रहती है। ताजा मामला दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप की है जहां दिनदहाड़े दो अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर सोने चांदी के गहने लूट दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है घटना के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। समय रहते अपराध के इस जड़ पर अगर मठा नहीं डाला गया तो प्रदेश में अपराधों की स्थिति और भी भयावक होगी।