Breaking News

Banner

मुंगेली एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम की कार्यवाही, पथरिया में 1.2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 01 Sep, 2022

बिलासपुर। मुंगेली एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम के हाथ एक बार फिर कामयाबी लगी है। टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पथरिया से सरगांव की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को पथरिया कॉलेज के सामने रोका गया। मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 AB 7510 के चालक बैतलपुर निवासी नीलकमल जांगड़े पिता नूतन जांगड़े को रोका गया, और उसकी जांच की गई तो उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए पथरिया थाने के सुपुर्द कर दिया है ।