Breaking News

Banner

दुकान विशेष से गणवेश खरीदने की बाध्यता नहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jun, 2022

बिलासपुर। शहर के मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को मिली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनके द्वारा अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक खरीदने के लिए उन्हें किसी दुकान विशेष के लिए बाध्य अथवा दबाव नहीं बनाया जाये। पुनः इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने पर संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।