Breaking News

Banner

सिविल लाइन पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 19 Jun, 2022

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए 8 वें और 9 वें आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 काअपराध दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है ।

एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।दोनो आरोपी च्वाईस सेंटर की आड़ में भोले भाले लोगों को शिकार बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से घटला में उपयोग किए गए कम्प्यूटर सिस्टम और नगर निगम का फर्जी रसीद बरामद हुआ है । 

एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप नेर बताया कि थी एन्ड्रयु एकफारलेन्ड, रसल फ्रांसेस, राजकुमार पाटनवार ने सिविल लाईन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि बीर कुमार बसु द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिका निगम बिलासपुर से आवास आबंटन कराने ने फार्म भरवाया गया। सभी से नगदी  से 1 लाख 40 हजार रूपया भी लिया गया। सभी को 70000 और 5000 रूपए का रसीद दिया गया। नगर पालिका निगम ने आवास आबंटन पत्र का आदेश भ दिया गया। लेकिन किसी को मकान पर आज तक कब्जा नहीं दिलाया गया है ।

शिकायत के बाद ममले में छानबीन हुई।  फर्जीवाड़ा पाए जाने पर आरोपी सूबीर कुमार बसु, नगर निगम कर्मचारी सुरज यादव, आशीष तिवारी , विजय साहू के  खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। भीम कुमार पटेल वेद सुमन उर्फ सुमन रात्रेविजय साहू, संजय शर्मा  को गिरफ्तार किया गया। फर्जीवाड़ा में शामिल फरार दो आरोपियों लिलेश कुमार पटेल और विजय चंद्राकर पति स्व. पूनम लाल चंद्रकर की तलाश की जा रही थी । फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। उमेश कश्यप ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है ।

पकड़े गए आरोपियों का नाम

1. लिलेश कुमार पटेल पिता पीतांबर लाल पटेल निवासी नूतन चौक सरकंडा  बिलासपुर।

2. विजय चंद्राकर निवासी एमजी ग्रीन होम्स उसलापुर सकरी बिलासपुर ।