Breaking News

Banner

पांच हजार रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी निलंबित, दो दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो, SDM ने की कार्रवाई ।

# प्रदीप पटेल | 31 May, 2022

जांजगीर। पटवारी एक बार फिर से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। वीडियो वायरल होते ही SDM ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है की पटवारी किसान से काम के बदले पांच हजार रुपए लिए है । पामगढ़ क्षेत्र के कोड़ाभाट गांव के पटवारी देवेंद्र साहू को SDM ने निलंबित कर दिया है। कुछ दिनों पहले पटवारी देवेंद्र साहू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। पटवारी ने किसान से जमीन संबंधी काम के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए SDM ने पटवारी के खिलाफ कारवाई की और उसे निलंबित कर पामगढ़ कानूनगो शाखा में अटैच कर दिया है ।

वायरल वीडियो के अनुसार पामगढ़ तहसील के पटवारी हल्का नंबर 23 कोड़ाभाट और भूई गांव ग्राम पंचायत के पटवारी देवेंद्र साहू को अपने कार्यालय में किसान से जमीन संबंधी काम करने के नाम पर 5 हजार रूपए लेते हुए दिखाया गया था। बिना रिश्वत काम नहीं होने के डर से किसान ने पटवारी को रिश्वत तो दिया लेकिन किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।

पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी SDM पामगढ़ की हुई। वीडियो को ही आधार मानकर पटवारी देवेंद्र साहू के खिलाफ जांच की गई। जांच में मामला सहीं पाए जाने पर SDM ने पटवारी देवेंद्र साहू को निलंबित कर दिया। उसके स्थान पर बिलारी के पटवारी रवि कांत साहू को कोडाभाट और भुई गांव का प्रभार दिया गया है। साथ ही पटवारी देवेंद्र साहू को शासन के निर्देशानुसार जीवन निर्वहन भत्ता की पात्रता दी गई है। निलंबन की अवधि में आरोपी पटवारी को पामगढ़ के कानूनगो शाखा में अटैच किया गया है ।