Breaking News

Banner

जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार, 6 मोटरसायकल, 1 कार बरामद, 3 मोबाइल जब्त, सभी पर कार्रवाई ।

# प्रदीप पटेल | 30 May, 2022

बिलासपुर। कोटा पुलिस ने नेवरा सथित के बांध के पास जुआ खेलते 5 आरोपियों को धर दबोचा है। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगद समेत मोबाइल और  6 मोटरसाइकिल समेत एक स्विफ्ट कार को बरामद किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है । उपमहानिरीक्षक और पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर कोटा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटा पुलिस ने ग्राम नेवरा स्थित बांध के किनारे जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से 12100 रुपए, 3 मोबाइलऔर  मौके पर 6 मोटरसाइकिल समेत एक स्विफ्ट कार बरामद किया है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी है । 

पकड़े गए जुआरियों का नाम

1. विक्रांत सिंह ठाकुर पिता शिव कुमार सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन नेवरा

2. दीनानाथ निर्मलकर पिता बहोरन राम उम्र 47 साल निवासी घुट्कु थाना कोनी

3. रंजीत कुमार यादव पिता जोहन लाल यादव उम्र 32 साल निवासी गोकुलपुर थाना कोटा

4. जलेश्वर निषाद पिता राजाराम उम्र 47 साल साकिन बरदुली थाना पथरिया मुंगेली

5. हरीश उर्फ गोलू ठाकुर पिता स्वर्गीय सुभाष सिंह उम्र 44 साल निवासी पुरानी बस्ती कोटा ।

कोटा पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 12100 रुपए, 3 नग मोबाइल तथा मौके से 06 मोटरसाइकिल एवं 01 स्विफ्ट कार तथा 52 पत्ती ताश, एक बोरी पट्टी कब्जा जब्त किया गया है ।