Breaking News

Banner

ऐसे पकड़ाया कुख्यात सरगना, 40 तोला सोना, 2 किलो चांदी बरामद, पत्नी गिरफ्तार, सोनार और आभूषण गलाने वाले को भी पुलिस ने भेजा जेल ।

# प्रदीप पटेल | 10 May, 2022

बिलासपुर। पुलिस ने फायर मैन के नाम से कुख्यात शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक दर्जन से अधिक चोरी नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने खुलासा किया कि एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ सिरगिट्टी पुलिस ने संयुक्त प्रयास कर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपियों से 25 लाख से अधिक सोने चांदी का आभूषण समेत बरामद किया गया है । 

बरामद सामान

पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की 40 तोला सोना। दो किलों चांदी और नगदी 250000 रूपए बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त गैस कटर, मिनी सिलिंडर नोजल समेत दो नग लाईटर, एक लोहे का सब्बल, ग्लब्स, मंकी कैप, तीन नग साडी बरामद किया गया है । पुलिस कप्तान उपमहानिरीक्षक पारूल माथूर ने खुलासा किया कि सिरगिट्टी, एन्टीक्राइम और साइबार की टीम ने कुख्यात चोर और नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पारूल माथुर ने बताया कि 8 मई की रात्रि तिफरा यदुनंदन नगर, इंडस्ट्रियल एरिया में पैदल कांम्बिग गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने झाड़ियों में कुछ लोगों को छिपते देख लिया ।

इसी दौरान टीम ने पाया कि मंकी टोपी पहने एक व्यक्ति मंकी हाथ में लोहे का राड और पर्स लटका कर पैदल जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही को  धर दबोचा। संदेही को थाना सिरगिटटी लाया गया। और टीम ने गंभीरता के साथ पूछताछ को अंजाम दिया। संदेही ने अपना नाम योगेश यादव उर्फ योगेश मसीह निवासी कटनी करेनी मध्यप्रदेश का बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह हाल फिलहाल परसदा स्थित आवास पारा थाना चकरभाठा में रहता है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह  2018 से लगातार शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में चोरी को अंजाम दिया है। चोरी के सभी आभूषण पत्नी जेस्मिन मसीह को दिया है। जानकारी के बाद पुलिस ने तत्काल जेसिका मसीह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान जेसिका ने बताया कि चोरी किये गये सोने चांदी के गहनों को पति के निर्देश में तिलक नगर निवासी भागीरथी सोनी को बेचती है ।

पुलिस ने जेसिका और योगेश की निशानदेही पर चोरी का आभूषण खरीदने वाले भागीरथी सोनी को भी धर दबोचा। पुछताछ करने पर सोनार भागीरथी ने आरोपी से चोरी का गहना खरीदना कबूल किया । भागीरथी ने बताया कि चोरी के गहनों को गलाने के लिए गोडपारा में शेख आलम को देता था। शेख आलम सोने सभी गहनों को गलाकर लौटाता था। कुछ सोना अपने पास रखकर बाकी आरोपियों के हवाले कर देता था ।

पुलिस कप्तान ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद कुल 40 तोला सोना, 2 किलोग्राम चांदी समेत नगदी  250000 रूपयों को बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों से लोहे का राड, मिनी गैस कटर सिलिंडर नोजल समेत, चोरी के समय पहने जाने वाला कपड़ा, मंकी कैप, ग्लब्स, जब्त किया गया है। आरोपिोयं के खिलाफ अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय के हवाले किया गया है ।

अलग अलग थानों  आरोपियों पर दर्ज अपराध

खुलासा में बताया गया कि आरोपी के खिलाफ सिरगिटटी में कुल 8 मामला दर्ज है। सकरी थाना में एक, सरकण्डा में चार मामला दर्ज है।  सभी 13 प्रकरणों मे सोने का मंगलसूत्र 3 नग, सोने का झुमका 7 जोडी, सोने की अंगूठी 14 नग, सोने की हार 08 नग, सोने का लाकेट 04 नग, सोने का चैन 04 नग, सोने का इयर रिंग 12 नग, सोने के फुल्ली 08 नग, सोने का ट्राप्स 06 नग, सोने का कंगन 04 नग, चांदी का पायल 18 जोडी, चांदी का सिक्का 12 नग, चांदी का चूडा 03 नग, चांदी का करधन 05 नग, चांदी का लच्छा 02 नग, चांदी का बिछिया 04 जोडी, चाबी का छल्ला 01 नग एवं साडी 03 नग जब्त किया यहा है ।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी और जवान

सम्पूर्ण कार्यवाही में एण्टी क्राईम, सायबर युनिट प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सरकण्डा परिवेश तिवारी,  थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, मोपका चैकी प्रभारी मनोज पटेल, एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के सउनि जीवन साहू,  प्र.आर देवमुन पुहुप आर बलबीर सिंह, अतुल सिंह, सत्या पाटले, गोविंद शर्मा व थाना सिरगिट्टी के आरक्षक बोधु कुम्हार, शशि जायसवाल, अफाक खान, कमलेश शर्मा, अशोक कोर्राम, जितेन्द्र जाघव, संजय यादव, सुरेन्द्र पटेल एवं समस्त थाना सिरगिटटी की अहम भुमिका रही ।

पकड़े गए आरोपियोंका नाम

1. योगेश यादव उर्फ योगेश मसीह निवासी कटनी करेनी मध्यप्रदेश अस्थाई पता परसदा।

2. जेस्मीन मसीह निवासी परसदा आवासपारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.।

3. भागीरथी सोनी निवासी तिलकनगर चांटापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.।(सोनार)

4. शेख आलम निवासी गोडपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. (गलाईकर्ता)