Breaking News

Banner

जिले के प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ।

# प्रदीप पटेल | 06 May, 2022

बिलासपुर। छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू 7 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे। साहू 7 मई को सुबह 11 बजे हेलीपेड पुलिस लाइन रायपुर से करगीरोड कोटा, बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11.40 बजे भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम कोटा में शामिल होंगे। दोपहर 01.30 बजे करगीरोड कोटा से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे विकासखण्ड पथरिया ग्राम पौंसरी में भक्त माता कर्मा जयंती में शामिल होंगे। इसके पश्चात् शाम 4.30 बजे साहू ग्राम पौंसरी से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे ।