Breaking News

Banner

युवक को उल्टा लटका कर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसआई हरकत में, कुछ घंटों में ही मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 30 Apr, 2022

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने कानून को अपने हाथ में लेकर खूनी खेल को अंजाम दिया है। साथ ही मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया, वायरल वीडियो सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्ठी का है। गुरुवार की दोपहर कुछ लोग एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी के साथ डंडा से पिटाई कर रहे है। युवकों का आरोप है कि बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात उसके घर में चोरी की नीयत से युवक रात करीब एक बजे दरवाजे की कुंडी खोल रहा था ।

इसी दौरान घर वालो की नींद खुल गयी। आरोपी को पकड़कर रात में ही तबीयत से पीटा। इसके बाद युवक को सीपत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार की सुबह युवक को छोड़ दिया । इसके बाद गांव के लड़कों ने युवक को पकड़ लिया। और पेड़ में उल्टा लटकाकर बेरहमी से मारपीट किया। बताया जा रहा है कि युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढवट का है। जो उच्चभट्ठी में किसी के फार्महाउस में चौकीदारी का काम करता है । प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार ने बताया कि मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई, तत्काल कार्यवाही करते हुए सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उच्च भट्टी से वीडियो में मारपीट करते दिख रहे तीनोआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।