Breaking News

Banner

चिन्मयानन्द बापू कर रहे भागवत कथा का वाचन, शरीर नश्वर होता हैं उसका मोह मत करो, जो विदवान होते हैं उन्हे विनम्र और सरल होना चाहिए ।

# प्रदीप पटेल | 29 Apr, 2022

बिलासपुर। सी एम् डी कॉलेज में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन संत चिन्मयानंद बापू ने कहां है कि विद्वान होने का मतलब विनम्र होना चाहिए लोगों का आदर करना चाहिए। संत चिन्मयानंद ने राजा परीक्षित के भागवत कथा के प्रसंग पर सर्पदंश का जिक्र करते हुए कहा कि शरीर नश्वर होता है उससे मोह मत करो जब राजा परीक्षित 7 दिन भागवत कथा सुनने के बाद जब उनके गले में मृत सर्प डाला तो सर्प ने डस लिया ।

भगवान श्री कृष्ण जब द्वारकापुरी गए तो उन्होंने दुर्योधन के छप्पन भोग का त्याग कर अपने काकी के यहां भोजन किया । उन्होंने कहा कि भोजन खिलाने का मन होना चाहिए, जब भूख लगी हो तो कोई मन से भोजन कराएं तभी भोजन करना चाहिए ।

भगवान श्री कृष्ण जब दूत बनकर द्वारिका पूरी गया तब उन्होने दुर्योधन के 56 भोग को नही खाया । कल भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव होगा उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सभी महिलाएं पीला वस्त्र धारण करके पहुंचे। महाभारत प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण जब दूत बनकर द्वारकापुरी गए तो वे काकी के घर भोजन किया, क्योंकि इसी घर से प्रभु की यादें जुड़ी है ।

संत चिन्मयानंद बापू ने यह भी कहा कि शरीर नश्वर होता है। उससे मख का त्याग करना चाहिए गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे सी एम् डी कालेज मैदान में भागवत कथा शुरू होगी धूमधाम से भगवान कृष्ण जन्मोत्सव होगा आज श्रीमद् भागवत कथा में विद्युत विभाग के अधिकारी संजय पटेल,एस के दुबे, अमर चौधरी,पी के कश्यप, राजकुमार, कृष्णा जोशी, कांग्रेसी के नेता अनिल टाह, विजय केसरवानी, सीमा पांडेय, सुधांशु मिश्रा, मनीष अग्रवाल, अतुल सिंह, बद्री यादव, भरत कश्यप, मनोज, विभाकर सिंह, पुष्पराज देवांगन, प्रिंस भाटिया, धीरेन्द्र बाजपाई, मधू बाजपाई, रमेश दुबे, महेश दुबे, पुष्पा दुबे, समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सी एम् डी कॉलेज मैदान में स्व कृष्ण कुमार तिवारी की स्मृति में पत्नी स्मिता तिवारी उनके बेटे अभिनव तिवारी, पूजा तिवारी तथा अनुराग तिवारी के द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर दिन काफी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा में पहुंचे ।