Breaking News

Banner

लूटकांड में घायल दीपक ज्वेलर्स के मालिक दीपक सोनी का हाल चाल जानने अपोलो पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ।

# प्रदीप पटेल | 22 Apr, 2022

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज शहर के व्यवसायिक दीपक ज्वेलर्स के मालिक दीपक सोनी से मिलने अपोलो हास्पिटल पहुॅचकर अग्रवाल ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए चिकित्सकों से अच्छे से अच्छा ईलाज करने हेतु कहा।विद्ति हो कि 21 अप्रैल गुरूवार को बिलासपुर नगर के ह्दय स्थल गोड़पारा नदी किनारे स्थित मुख्य मार्ग पर दीपक ज्वेलर्स में लूटेरो ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूटमार करने की कोशिश की तथा व्यवसायी को धमकाते हुए घातक हथियारों एवं रिवाल्वर से फायरिंग कर दी, जिससे सोनी गंभीर रूप से घायल हो गये तथा घायल होने के बाद भी लूटेरों से जूझते रहे । 

अग्रवाल ने प्रदेश एवं बिलासपुर में लगातार हो रहे घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश एवं शहर में अपराधी बेलगाम हो चुके है। खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे है जिसमें डकैती, हत्या, लूटमार, बलात्कार जैसी घटनायें प्रदेश में आमबात हो गई है। अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार अपराधियों के सामने घुटने टेक दिये है। उन्होंने कहा कि अगर अपराध नही रूके तो भारतीय जनता पार्टी शीघ्र ही सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस दौरान अमर अग्रवाल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पार्षद विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी, अभिजीत मित्रा आदि उपस्थित थे ।