Breaking News

Banner

राज्यपाल के आगमन पर लगाई गई, कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी ।​​​​​​​

# प्रदीप पटेल | 19 Apr, 2022

बिलासपुर। राज्यपाल अनुसुईया उईके का 20 अप्रैल 2022 को बिलासपुर आगमन होगा। इस दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी अश्वनी कंवर की ड्यूटी गुरूघासीदास विश्वविद्यालय में लगाई गई है। इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी राजकुमार साहू की ड्यूटी एसईसीएल गेस्ट हाउस में लगाई गई है ।

अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रिचा सिंह की ड्यूटी राजेन्द्र नगर चौक, कार्यक्रम स्थल में लगाई गई है। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी प्राजंल मिश्रा की ड्यूटी डॉ.सी.वी.रमन विश्वविद्यालय करगीरोड कोटा में एवं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रमेश कुमार मोर की ड्यूटी बी.आर.यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में लगाई गई है ।