Breaking News

Banner

भाजपा ने घोषित की पोषण अभियान समिति की प्रदेश समिति, हर्षिता बनी प्रदेश संयोजक l

# प्रदीप पटेल | 18 Apr, 2022

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने महत्वपूर्ण पोषण अभियान को गति देने के लिए प्रदेश समिति की घोषणा की है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय को प्रदेश संयोजक और चन्नी वर्मा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। विष्णु देव साय की सहमति एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश समिति की घोषित की गई है ।

हर्षिता पाण्डेय ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती पोषण मिशन को गति प्रदान करने ये समिति प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों को सम्पूर्ण पोषण मिले एवं सुपोषित भारत में छत्तीसगढ़ में भी इसी उद्देश्य के साथ मिशन मोड में कार्य और इसकी निगरानी करेगी। उल्लेखनीय है कि सरगुज़ा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के विभिन जिलो से इसमें सदस्य को प्रतिनिधियों लिया गया है l बिलासपुर संभाग से प्रमुख रूप से गुलाब सिंह चंदेल, प्रणव शर्मा, रूखमणि साहू, नंदनी रजवाडे, राजेश यादव, रितु चौरसिया एवं धनेशवर साहू को प्रदेश टीम में लिया गया है l