Breaking News

Banner

ग्रामीणों ने पकड़ा ट्रांसफार्मर चोर, पुलिस को सौंपे चार आरोपी, जब्त किए ट्रांसफार्मर, आटो, पाना पेंचिस, ताबा तार ।

# प्रदीप पटेल | 17 Apr, 2022

बिलासपुर। नगपुरा के ग्रामीणों की सजगता से पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से विद्युत ट्रांसफार्मर, घटना में प्रयुक्त आटो, पाना पेंचिस, ताबा तार जब्त किए है । मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को दिलेश वर्मा पिता कुशल वर्मा उम्र 32 साल ग्राम नगपुरा रतनपुर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम नगपुरा मेला ग्राउंड के पास एक आटो कमांक सीजी 10 टी 4342 खडी थी जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे । तथा आटो के अंदर ट्रांसफार्मर कवर तथा कापर एल्युमिनियम तार रखा हुआ था ।

संदेह होने पर पूछताछ करने पर आटो छोडकर भागने लगे, जिन्हे ग्रामवासियों की मदद से पकड़ा गया और पुलिस को सूचना दिये तब मौके से आरोपी 1. अश्फाक हुसैन निवासी बिलासपुर, 2. बिसाहू राम सतनामी मगला धूरीपारा, 3. राजकुमार विश्वकर्मा ग्राम हाफा सकरी, 4. दिनेश विश्वकर्मा गनियारी थाना कोटा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से टांसफार्मर तांबा तार, पाना पेंचिस आदि को जप्त किया गया है। आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय कोटा में पेश किया गया जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है ।