Breaking News

Banner

महिला डॉक्टर को न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, मध्यप्रदेश के डॉक्टर के खिलाफ जुर्म दर्ज, मांग रहा है 50 लाख ।

# प्रदीप पटेल | 03 Apr, 2022

बिलासपुर। शहर की एक महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसा मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में मध्यप्रदेश के एक डॉक्टर का नाम सामने आ रहा है जिसने महिला डॉक्टर की सास और ससुर को मैसेज भेज है। इस मामले में डॉक्टर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है । 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के संचालक की पत्नी साल 2017 से 2020 तक मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट स्थित SNC कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उनका परिचय डॉ.अशोक दाते से हुआ। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और आपस में बातचीत भी करते थे। तब उनके बीच दोस्ती भी थी। बाद में पढ़ाई पूरी होने पर महिला डॉक्टर 2020 में वापस बिलासपुर आ गई। इसके बाद डॉ. अशोक दाते ने यह सब करना शुरू कर दिया ।

महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके डॉक्टर पति के नाम से उनके ससुर और सास के पास मैसेज भेजा जा रहा है। जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की चेतावनी दी है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. अशोक दाते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को डिवाइन लीगल कुरियर कंपनी से कुरियर के माध्यम से उनके डॉक्टर ससुर की क्लिनिक में धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है। इसके बाद 30 मार्च को उनकी सास के मोबाइल में वॉट्सऐप मेसेज किया गया जिसमे डॉक्टर दाते का नाम सामने आया है ।