Breaking News

Banner

मस्तूरी में पदस्थ ब्लॉक डाटा प्रबन्धक द्वारा महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए जा रहे मानसिक, आर्थिक, शारीरिक प्रताड़ना को संज्ञान में लेते हुए प्रांतीय संयोजक ने डाटा प्रबन्धक को मस्तूरी से हटाते हुए जांच कराने लिखा पत्र ।

# प्रदीप पटेल | 08 Feb, 2022

बिलासपुर। केंद्र शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा का विस्तार करते हुए प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर हेल्थ एन्ड वेलनेश सेंटर (HWC) बना रही है । उक्त केंद्रों में BSC नर्सिंग योग्यताधारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर पदस्थापना दिया है । मस्तूरी ब्लॉक में 9 महिला CHO विभिन्न HWC में रह कर ग्रामीणों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं । कार्य सम्पादन की प्रतिदिन ऑन लाइन रिपोर्टिंग ब्लॉक को भेजनी होती है, जिसका संकलन कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भेजने हेतु ब्लॉक डाटा प्रबन्धक नियुक्त है, जिसे ब्लॉक मुख्यालय में रह कर कार्य सम्पादन करना है । ऐसा न कर उक्त डाटा प्रबन्धक जहां महिला पदस्थ हैं, उन केंद्रों में बार बार अनाधिकृत जाना उन्हें प्रोत्साहन राशि में कटौती करने की धमकी देना, पैसे की मांग करना, डरा धमका कर होटल में पार्टी देने दबाव डालना, रात में फोन से चेटिंग कर धमकी देना आम बात हो गई है ।

जिससे तंग आकर सभी CHO ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रमाण के साथ लिखित शिकायत प्रेषित किया है । शिकायत को गंभीरता से लेते हुए CMHO द्वारा जांच कमेटी गठित कर दिया गया है, जांच शुरू भी हो चुकी है, बावजूद ब्लॉक डाटा प्रबन्धक द्वारा प्रताड़ित किया जाना बदुस्तर जारी होने से सभी महिला CHO द्वारा जिला कार्यलय में गठित महिला कर्मियों का कार्य स्थल पर लैंगिग उत्पीड़न समिति में दिनांक 4/2/22 को लिखित में शिकायत दर्ज कराया गया है । CHO प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक नें भी CMHO को पत्र प्रेषित कर दोषी ब्लॉक डाटा प्रबन्धक एवं उसको पीछे से संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष द्वारा ब्लॉक डाटा प्रबन्धक को मस्तूरी से तत्काल हटाने एवं जांच उपरांत कठोर कार्यवाही की मांग की है ।