Breaking News

Banner

बिलासपुर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, पत्रकारों ने पूरे सम्मान के साथ दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी ।

# प्रदीप पटेल | 26 Jan, 2022

बिलासपुर। जिला मुख्यालय में 73 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस मौके पर बिलासपुर प्रेस क्लब में आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया । सर्वप्रथम ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब में ध्वजारोहण किया गया, इसके बाद सभी पत्रकार राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन पहुंचे। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई एवं सचिव इरशाद अली ने मिलकर तिरंगे झंडे की पूजा अर्चना की इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने जन गण मन राष्ट्रीय गान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । 

सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र दिवस अमर रहे, वंदेमातरम के नारे भी लगाए, ध्वजारोहण के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व कोषाध्यक्ष रमन दुबे, उपाध्यक्ष विनीत चौहान, सचिव इरशाद अली, सह सचिव भूपेश ओझा, कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू एवं प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार बलदेव सिंह ठाकुर, विनय मिश्रा, रवि शुक्ला, अश्वनी सिंह ठाकुर, सालिकराम साहू, पंकज मसीह, हरिकिशन गंगवानी, शिवा गोरख, विलासराव काले, भूषण श्रीवास, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।