Breaking News

Banner

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर, दोनों को 108 ने सिम्स में भर्ती किया ।

# प्रदीप पटेल | 23 Jan, 2022

तखतपुर। शादी कार्यक्रम से लौट रहे बिलासपुर के दो युवक का जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला मे सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। इसमें  एक युवक को गंभीर चोट पहुंची है। दोनों को घायलों  को 108 के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है । जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी राजेश सोनी चुचुहियापारा और यदुनन्दननगर निवासी कन्हैया विश्वकर्मा दुपहिया वाहन से मुंगेली गए थे। वाहन क्रमांक सीजी 10 जेडी ई 8533 से दोनों शादी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद रात्रि दस बजे बिलासपुर के लिए रवाना हुए । 

बाइक सवार दोनों युवकों की लौटते समय ग्राम बरेला के बायपास के पास दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों युवकों की गाड़ी सड़क किनारे पर लगे बोर्ड से टकरा गयी। जिससे कन्हैया विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश सोनी बातचीत करने में समर्थ पाया गया। दुर्घटना के बाद बरेला निवासीकमल पांडे ने  तत्काल दुर्घटना के बारे में 108 को बताया। 108 से दोनों घायलों को सिम्स रवाना किया गया ।