Breaking News

Banner

भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक सवारो को भारी वाहन ने कुचला, दो की मौके पर ही मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल ।

# प्रदीप पटेल | 21 Jan, 2022

कोरबा। कटघोरा थाने इलाके में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि ढेलवाडीह-कटघोरा बाईपास के बीच स्थिर पतरापाली के निकट किसी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, बाइक पर चार युवक सवार थे, जानकारी के अनुसार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल युवक को गम्भीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए कोरबा रिफर किया गया है ।

एक अन्य घायल कटघोरा सीएचसी में दाखिल है, रिफर किये गए जख्मी युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है, दोनों मृतक अजय कंवर (38) व रोहित श्रोते (19) और घायल जयदीप कंवर (30) एवम रामगोपाल कंवर। उर्फ छोटू (29) कटघोरा छिर्रा इलाके के बताए जा रहे है, मोटरसाइकिल सवारों को किस वाहन ने चपेट में लिया यह साफ नही हो सका है, हालांकि क्षत-विक्षत शवो को देखकर भारी वाहन से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है ।