Breaking News

Banner

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी, अधिकारी कर्मचारी लेंगे निष्पक्ष मताधिकार की शपथ ।

# प्रदीप पटेल | 20 Jan, 2022

बिलासपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। निर्देशानुसार अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली जाएगी। जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी बिना किसी भेदभाव के धर्म, वर्ग, जाति और समुदाय के उपर उठकर स्वतंत्र मताधिकार के प्रयोग की शपथ लेंगे और इस संबंध में अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा और विभिन्न गतिविधियों का सोशल मीडया के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया जाएगा ।