Breaking News

Banner

भीषण सड़क हादसा, पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती ।

# प्रदीप पटेल | 15 Jan, 2022

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां शिवरीनारायण थाना के कन्सदा गाँव की सीमा से लगे पुल पर पुलिस बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, हादसे में 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. घायल सभी पुलिसकर्मियों को ईलाज के लिए शिवरीनारायण अस्पताल में दाखिल करवाया गया । 

जानकारी के मुताबिक जिले के ग्राम मोहतरा तथा कोसमंदा के रामनवमी मेला के कार्यक्रम के लिए पुलिस जवान बस में सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे, इसी बीच पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे हादसे में करीब 15 पुलिसकर्मियों को चोट आई है, बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के तुरंत बाद घायल सभी पुलिसकर्मियों को ईलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिर्रा और फिर शिवरीनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया ।