Breaking News

Banner

नए साल में माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में श्रद्दालुओं के बीच मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल ।

# प्रदीप पटेल | 01 Jan, 2022

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के मंदिर के भवन में श्रद्दालुओं के बीच भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 13 बताई जा रही है। कटरा अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त ने मौतों की पुष्टि कर दी है। यह घटना लगभग 2:45 बजे की है, जहां श्रद्धालुओं के बीच आपस में किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। यह इतना भड़ गया कि श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और घटना ने यह रूप ले लिया । कटरा अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त ने मौतों की पुष्टि की है। फिलहाल घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया गया है । 

वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर श्रद्धालु माता के दर्शन को यहां पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई । बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मृतकों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं। अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है ।