Breaking News

Banner

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित ।

# प्रदीप पटेल | 30 Dec, 2021

बिलासपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला स्तर पर जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका टेलीफोन नंबर 07752-251000 है। स्थापित नियंत्रण कक्ष में अधिकारी, कर्मचारी 1 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक 24 घंटे कार्य करेंगे । नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजस्व निरीक्षक नजूल शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर देवी प्रसाद पैकरा, सहायक ग्रेड-3 मुख्य अभियंता जल संसाधन बिलासपुर पी.सी. कंवर, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा कैलाशचन्द्र सूर्यवंशी, सहायक ग्रेड-3 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर सत्येन्द्र सिंह, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बेलतरा शैलेन्द्र कोरी की ड्यूटी लगाई गई है । 

इसी प्रकार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 5.30 बजे तक जल वाहक कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग कोटा मुकुत राम यादव की ड्यूटी एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजस्व निरीक्षक नजूल शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर परमेश्वर साहू, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा पुन्नी लाल कुर्रे, सहायक ग्रेड-3 अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मण्डल कार्यालय बिलासपुर जितेन्द्र मरावी, सहायक ग्रेड-3 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेश तम्बोली, सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर आशित कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है । 

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सहायक अधीक्षक भू अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर रामकुमार यादव, सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग उप संभाग बिलासपुर राजेश कुमार गुप्ता, सहायक ग्रेड-2 अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग रा.रा. मण्डल बिलासपुर सीताराम वस्तकार, आमीन कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर री विजय सिंह मार्काे, सहायक ग्रेड-3 मुख्य अभियंता (हसदेव कछार) जल संसाधन संभाग बिलासपुर पंकज कुलकर्णी, सहायक ग्रेड-3  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर बिलासपुर विशाल निर्मलकर, सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन संभाग बिलासपुर आत्माराम मिरी, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सारदा बिलासपुर विनोद कुमार आहिरवार की ड्यूटी लगाई गई है ।