Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ने खोली धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था की पोल, सैकड़ों टन धान भीगा, खाद्य मंत्री को बुलानी पड़ी मीटिंग ।

# प्रदीप पटेल | 29 Dec, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिन मौसम बरसात ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीँ राजधानी रायपुर में मंगलवार देर शाम से बुधवार सुबह-दोपहर तक रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है, प्रदेश में झमाझम बारिश का बुरा असर धान खरीदी केन्द्रों में भी देखने को मिल रहा है । प्रदेश के ज्यादातर धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था का आलम है, झमाझम बारिश से कई केंद्रों में रखा धान पूरी तरह भीग गया है, वहीँ रायपुर के मंदिर हसौद स्थित धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था की पोल खुल गई है, बारिश के कारण केंद्रों में रखा धान ख़राब हो गया है । 

इधर, बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने खाद्य मंत्री ने एक अहम बैठक बुलाई है, मीटिंग में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खाद्य सचिव, खाद्य विभाग के सभी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। यह बैठक अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाली है ।

इसे लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि बारिश हो रही है ऐसे में धान भीगेगा, मैं इससे इनकार नहीं करता हूं, लेकिन अभी मेरे पास रिपोर्ट नहीं है कि कहां कितना धान भीगा है? अभी बैठक होने वाली है, बैठक के बाद पता चलेगा कि वाकई क्या स्थिति है, लेकिन बहुत ज्यादा कहीं धान भीगा हो ऐसी जानकारी अभी मेरे पास नहीं आई है, जो भी क्षतिपूर्ति होगी उस पर सरकार संज्ञान लेगी ।