Breaking News

Banner

वार्ड नं 16 की भाजपा पार्षद निधि कमल जैन का निधन ।

# प्रदीप पटेल | 27 Dec, 2021

बिलासपुर। कुड़दंड वार्ड नं.16 की भाजपा पार्षद निधी कमल जैन का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में 9.30 बजे रात्रि में निधन हो गया है। पार्षद निधी कमल जैन कुदुदंड में लोगो के बीच काफी लोकप्रिय एवं मिलनसार के रूप जानी जाती रही है । वे भाजपा नेता एव टेन्ट ब्यवसायी कमल जैन की धर्मपत्नी थी। जैन काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं, उनका अंतिम संस्कार कल 10 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में किया जाएगा, वे सामाजिक संस्थान ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अमल जैन की माता थी ।