Breaking News

Banner

बिलासपुर में वार्ड न. 29 में हो रहे उपचुनाव मतदान के दौरान हंगामा, पोलिंग बूथ के भीतर भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी ।

# प्रदीप पटेल | 20 Dec, 2021

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में वार्ड न. 29 में हो रहे उपचुनाव मतदान के दौरान इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, शेख गफ्फार इंग्लिश मिडियम स्कूल तारबाहर बूथ में बढ़ी भीड़ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई । इस दौरान पूर्व सभापति ने विधायक समर्थक एक एल्डरमैन का कालर पकड़ा लिया ।

भाजपाईयो के आपत्ति और गाली बकने के कारण फिर गेट के बाहर खड़े तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व महापौर किशोर राय और अशोक विधानी को दौड़ाया और मतदान केंद्र से बाहर खदेड़ा, इस दौरान दोनों पक्षो के बीच धक्का मुक्की के साथ हाथापाई की नौबत आ गई । हालांकि झड़प के बाद पुलिस के दल ने दोनों पक्षों को बूथ से बाहर कर दिया, साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस दल को तैनात कर दिया गया है ।