Breaking News

Banner

नगरीय निकाय चुनाव, मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की कतार, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम ।

# प्रदीप पटेल | 20 Dec, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में आम/उप चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है, प्रदेश के 385  वार्डों में हो रहे चुनाव में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही । वहीँ मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में सुबह 8 से 9 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है, आइये एक नजर डालते है इन आंकड़ों पर ।

आम निर्वाचन सुबह 8 से 9 बजे का मतदान प्रतिशत

नगर पालिक निगम
1.बीरगांव- 7.25
2.भिलाई – 1.52
3.रिसाली-3.64
4.भिलाई चरोदा -2.25

नगर पालिका परिषद
1. मारो (बेमेतरा) -4.66
2. जामुल (दुर्ग) -2.81
3. सारंगढ़ (रायगढ़) -5.87
4. बैकुंठपुर (कोरिया) -11.14
5. खैरागढ़ (राजनांदगांव) -1.27 ।

नगर पंचायत
1. प्रेमनगर (सूरजपुर) -15.98
2. नरहरपुर (कांकेर) - 19.64
3. कोंटा (सुकमा) -21.70
4. भैरमगढ़ (बीजापुर) -14.80
5. भोपालपट्टनम( बीजापुर) - 14.14 ।