Breaking News

Banner

शहीद ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को नम आंखों से बैरागढ़ में पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ।

# प्रदीप पटेल | 18 Dec, 2021

भोपाल। वायुसेना के शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को आज यहां बैरागढ़ स्थित विश्रामघाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुत्र रिधिमन ने सिंह को मुखाग्नि दी। इस दौरान उपस्थितजनों की आंखें नम हो गई । बैरागढ़ के विश्रामघाट में आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ ग्रुप कैप्टन स्व. वरूण सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शहीद वरूण सिंह के परिजनों के अलावा सेना के अधिकारियों, जवानों, वरिष्ठ नागरिकों व ग्रामीणों ने शहीद वरूण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. सिंह के छोटे बेटे रिधिमन ने जब अपने पिता को मुखाग्नि दी तो परिजन बिलख उठे। यह दृश्य देख वहां खड़े सभी लोगों की आंखें नम हो गई । 

स्थानीय निवासियों ने शहीद के सम्मान में नारे भी लगाए। अंतिम विदाई के दौरान ग्रुप कैप्टन के पिता सेवानिवृत कर्नल के पी सिंह, मां उमा सिंह, पत्नी गीतांजलि और अन्य परिजन भी मौजूद थे । ज्ञात हो कि विगत दिनों तमिलनाडु में वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया था। इसमें सीडीएस विपिन रावत सहित उनकी पत्नी व 13 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका उपचार चल रहा था। लेकिन अंत में वरूण सिंह भी अपनी जिंदगी की जंग हार गए और चिरनिद्रा में चले गए ।