Breaking News

Banner

साइंस कॉलेज बना युद्ध का कुरुक्षेत्र, छात्रों के बीच गाली-गलौज और जमकर मारपीट, प्राचार्य ने पालकों से लिखवाया माफ़ीनामा ।

# प्रदीप पटेल | 18 Dec, 2021

दुर्ग। साइंस कॉलेज के अंदर छात्राओं के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियां आपस में एक दूसरे को अश्लील गालियां देते हुए लात घूसे और डंडे बरसा रही हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल आर.एन सिंह ने लड़कियों को रंगे हाथ झगड़ा करते पकड़ा और उनकी क्लास लगाई। प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने अब तक की नौकरी में पहली बार लड़कियों को इस तरह झगड़ा करते देखा है। प्रिंसिपल ने दोनों छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर समझाईश दी और उनसे माफीनामा लिखवाया है । 

कॉलेजों में लड़कों के बीच की लड़ाई की कई घटनाएं देखी और सुनी होंगी, लेकिन लड़कियों को एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते लड़ते हुए पहली बार देखेंगे। दुर्ग साइंस कॉलेज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। सोमवार 13 दिसंबर को साइंस की दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा करने लगी। दोनों एक दूसरे को गंदी गंदी गालियां दे रही थीं। उनकी दोस्तों ने उन्हें समझाया लेकिन वे दोनों एक दूसरे को फिल्मी स्टाईल में लात घूंसे चला रही थीं ।

इसके बाद भी जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह डंडा लेकर एक दूसरे को मारने दौड़ी। इसी दौरान राउंड में निकले कालेज प्रिंसिपल आरएन सिंह ने उन्हें लड़ते देखकर फटकार लगाई और उन्हें अपने चैंबर में बुलाया। इसेक बाद दोनों लड़कियों की मां को बुलाया गया, और समझाईश दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के पिता नहीं हैं। उनका पालन पोषण उनकी मां ही कर रही है। दोनो लड़कियों की माओं ने इस हरकत के लिए शर्मिंदिगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल को एक माफीनामा भी लिखकर दिया । 

बीकॉम फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की हैं छात्रा

जिन दो लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ है वो दुर्ग साईस कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर व सेकण्ड ईयर की स्टूडेंट हैं। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन किसी छात्र ने झगड़े का वीडियो बनाकर शोसल मीडिया में उसे वायरल कर दिया ।