Breaking News

Banner

सूदखोरो की उगाही करने से मानसिक रूप से परेशान शिक्षक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 16 Dec, 2021

जीपीएम। सूदखोरी के नाम पर उगाही करने से मानसिक रूप से परेशान शिक्षक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, बता दे आपको कि मर्ग जांच पर QD रिपोर्ट के बाद अपराध दर्ज हुआ था । मामले में मिली जानकारी के मुताबिक थाना पेंड्रा के मर्ग क्रमांक 46/21 में मृतक शरद कुमार सारीवान पिता स्वर्गीय कनकदास सारीवान उम्र 47 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पेंड्रा थाना पेंड्रा द्वारा, किन्हीं अज्ञात कारण से फांसी लगाकर 1 और 2 जुलाई की मध्य रात्रि आत्महत्या कर लिया था । 

जिसकी जांच हेतु पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला अशोक वाटेगावकर के मार्गदर्शन में मृत्यु जांच के संबंध में मृतक के पुत्र श्रेयस सारीवान व पत्नी शशि सरोड़ा के कथन अनुसार मृतक के पुत्र द्वारा प्रस्तुत मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट का हस्तलिपि विशेषज्ञ से परीक्षण कराकर विशेषज्ञ के अभिमतानुसार संपूर्ण जांच पर पाया गया कि रमेश बजाज, सुनील ताम्रकार उर्फ शेरा, और दिलीप बजाज द्वारा मृतक को ब्याज में दिए पैसा को वसूली करने के लिए मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे ।

जिससे मृतक शरद कुमार सारीवान उनके दुष्प्रेरण से प्रताड़ित होकर 1 - 2 जुलाई की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, वही जाँच पश्चात तीनो आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपीगण सुनील ताम्रकार उर्फ शेरा पिता स्वर्गीय रामनारायण ताम्रकार उम्र 50 साल साकिन बजरंग चौक पेंड्रा, दिलीप बजाज पिता स्वर्गीय विशनदास बजाज उम्र 58 वर्ष साकिन विश्वकर्मा मोहल्ला पेंड्रा और रमेश बजाज पिता स्वर्गीय ख्यालदास बजाज उम्र 50 वर्ष साकिन विश्वकर्मा मोहल्ला को आज विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया ।