Breaking News

Banner

पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने लात-घूंसे से पिटाई कर पत्नी को उतारा मौत के घाट ।

# प्रदीप पटेल | 12 Dec, 2021

बिलासपुर। पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने लात-घूंसे से पिटाई कर दी। इस मारपीट में महिला की मौत हो गई। इसके बाद पति थाने पहुंचकर सूचना दिया कि पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पति फंस गया, और हत्या की बात स्वीकार कर लिया । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को मोहन राजगीर ने अपनी पत्नी अंजलि राजगीर की आकस्मिक मृत्यु की सूचना दिया। जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच पर लिया गया। पंचनामा के दौरान शरीर पर आयी चोट से संदेह होने पर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ट अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद परिजनों से बारीकी से पूछताछ किया गया ।

जिसमें पति मोहन राजगीर के द्वारा रात्रि में पत्नी से मार पीट करने की बात सामने आई। जिसके तत्काल बाद मृतका के पति को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पहले तो उसने बार बार घटना के सम्बंध में गुमराह करने लगा किन्तु चतुराई से पूछे गए प्रश्नों में उलझ कर घटना कबूलते हुए बताया कि घटना की रात्रि उसके द्वारा किसी और के साथ घूमने फिरने को लेकर वाद विवाद होने से लात घुसों से सिर और सीने में मारपीट किया और अपनी पत्नी के सिर को पैर से मारा जिस से मृतका का सिर दीवार से टकरा गया, और वह उल्टी करने लगी। 4-5 बार उल्टी की और शांत हो गई, और उसकी मृत्यु हो गई। पति के द्वारा अपराध कबूल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया गया है । 

नाम आरोपी – मोहन राजगीर पिता राजगीर उम्र 30 वर्ष पता रेल्वे महाराष्ट्र मंडल राजगीर मुहल्ला टिकरा पारा ।

विशेष योगदान - सिटी कोतवाली उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव स.उ.नि विजय राठौर, आर. रवि चौधरी, रवि राजपुत, चंद्र हास श्रीहास ।