Breaking News

Banner

हेलीकॉप्टर हादसा, जनरल बिपिन रावत समेत 13 की मौत, देश मे शोक की लहर, भारतीय वायु सेना ने दी जानकारी ।

# प्रदीप पटेल | 08 Dec, 2021

तमिलनाडु। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर में रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य सवार थे। वह दोपहर करीब तीन बजे निर्धारित व्याख्यान देने के लिए कुन्नूर जिले के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थे, ग्रुप लीडर वरुण सिंह इस हादसे में बच गए हैं और अभी उनका इलाज जारी है । 

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत बुधवार को स्टाफ कोर्स के फैकल्टी और स्टूडेंट्स ऑफीसर्स को संबोधित करने के लिए डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) के दौरे पर थे, आज दोपहर के आसपास वायुसेना के एक Mi-17V5 हेलिकॉप्टर में चार क्रू मेंमर्स, CDS और 9 अन्य यात्रियों सवार थे, जो कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गए ।

वायुसेना ने कहा, ‘गहरे अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है,’ वहीं, जीपी कैप्टन वरुण सिंह एससी का वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं। देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है। मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और वीरता से चिह्नित थी। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा – “जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे। एक सच्चे देशभक्त, उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है, शांति ।

भारत के पहले सीडीएस के रूप में, जनरल रावत ने रक्षा सुधारों सहित हमारे सशस्त्र बलों से संबंधित विविध पहलुओं पर काम किया। वह अपने साथ सेना में सेवा करने का एक समृद्ध अनुभव लेकर आए। भारत उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा । मैं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है। उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं ।”

गृह मंत्री अमित शाह ने जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा देश के लिए एक बहुत ही दुखद दिन क्योंकि हमने अपने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को एक बहुत ही दुखद दुर्घटना में खो दिया है। वह सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने अत्यंत भक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा की है। उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मुझे गहरा दुख हुआ है।

मैं मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के दुखद निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुखद क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें ।  ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना । 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “चॉपर में मौजूद सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोग सुरक्षित हों इसकी उम्मीद कर रहा हूं। जल्दी ठीक हो जाएं इसके लिए दुआ करता हूं ।”

इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु में आज दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के कारण सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 जवानों के अचानक निधन पर काफी दुखी हूं. उनका असमय निधन सशस्त्र बलों और देश के लिए अपूरणीय क्षति है ।

वहीँ इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा – “बेहद मुश्किल और दुखद समय! हेलीकॉप्टर हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत जी सहित सहयात्री के रूप में सवार हमारी सेना के जवान, उनकी धर्मपत्नी, पायलट एवं अन्य सहायकों के निधन की सूचना हम सबके लिए दुखद है। इस समय पूरा देश गमगीन है। इस कठिन समय में हम सब एक दूसरे का संबल बनें। ॐ शांति ।”