Breaking News

Banner

दर्दनाक सड़क हादसा, राजधानी में देर रात सड़क हादसा में, 1 युवती की मौके पर ही मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल ।

# प्रदीप पटेल | 28 Nov, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां 1 युवती की मौके पर ही मौत हो गयी । आपको बता दे कि मामला तेलीबांधा थाना इलाके के मिनोचा पेट्रोल पंप के नज़दीक का है जहां चार पहिया चालक ने बेबीलोन टॉवर से स्कूटी पर निकली 4 युवतियों सहित 1 अन्य स्कूटी में सवार 2 युवकों को ज़ोरदार ठोकर मारी, जिससे मौके पर ही 1 युवती ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । 

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ियारी निवासी युवक अपने घर से देर रात खाना खाने तेलीबांधा की ओर से होते हुए मैग्नेटो की ओर स्थित ढाबा में जा रहा था, इसी दौरान बेबीलोन टावर में आयोजित एक इवेंट में शामिल होकर निकली स्कूटी सवार युवतियों व एक अन्य दो पहिया वाहन में सवार 2 युवकों को कार चालक द्वारा तेज रफ़्तार लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए भयंकर ठोकर मार खूनी खेल को अंजाम दिया । इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ़्तार कर लिया है, व मामले की जांच के बाद कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की बात कह रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।