Breaking News

Banner

21 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले बीएन गोल्ड के 2 डायरेक्टर को पुणे से किया गिरफ्तार। पुलिस कप्तान ने किया खुलासा, ठगों पर कुल 17 अपराध दर्ज ।

# प्रदीप पटेल | 26 Nov, 2021

बिलासपुर। जिले की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 21 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी चिटफंड कम्पनी बीएन गोल्ड के डायरेक्टर हैं। पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने खुलासा किया कि जिले में बीएन गोल्ड कम्पनी के खिलाफ जिले में अलग अलग थानों में अपराध दर्ज है ।

टीम का गठन रणनीति पर काम

पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने खुलासा किया कि चिटफण्ड कम्पनी के माध्यम से जनता के साथ 21 करोड़ की ठगी करने वाले  दो बड़़ी मछलियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। दीपक कुमार झा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशाअनुरूप चिटफंड से जुड़े ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस बात को लेकर जिला पुलिस टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही है। आरोपियों को पकड़ने रणनीति पर काम भी किया जा रहा है ।

पुणे से बीएन गोल्ड के डायरेक्टर गिरफ्तार

पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि चिटफंड मामलों के नोडल अधिकारी रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने विभिन्न कंपनियों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों में टीम गठन किया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में एक टीम बी एन गोल्ड के फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए पुणे रवाना किया गया । पुलिस टीम ने बीएन गोल्ड कम्पनी के दोनों आरोपी डायरेक्टर अनिल शर्मा और आनंद निर्मलकर पिता बद्री प्रसाद निर्मलकर को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की गयी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान बहुत जानकारी मिली । 

प्रदेश में कुल 17 अपराध कम्पनी पर दर्ज

एसपी झा ने पत्रकारों को बताया कि बीएन गोल्ड कंपनी के खिलाफ जिले के तारबहार और तखतपुर थाना में धारा 409, 420, 34 आईपीसी समेत चिटफंड कंपनी पाबंदी अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और छत्तीसगढ़ निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत अपराध भी दर्ज है । बीएन गोल्ड कंपनी के खिलाफ जिले में मामलों को मिलाकर प्रदेश में ठगी के कुल 17 अपराध दर्ज हैं। कम्पनी ने भोली भाली जनता से लगभग 21 करोड रुपयों की ठगी की है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनो आरोपी सालों से फरार थे । 

बिलासपुर में दो अपराध की जानकारी

बिलासागुड़ी में खुलासा करते हुए झा ने कहा कि बीएन गोल्ड कंपनी के खिलाफ कांकेर, महासमुंद, रायपुर, मुंगेली, बालोदा बाजार, कोरबा, में एक एक अपराध दर्ज है। जबकि सरगुजा में तीन, बेमेतरा और पेंड्रा में दो दो अपराध दर्ज है । आरोपी आनंद निर्मलकर का पूर्व में 25 लाख रुपए की संपत्ति चिन्हित कर कुर्की किए जाने को लेकर कलेक्टर बिलासपुर और  जांजगीर से पत्राचार किया गया है। कुर्की की कार्रवाई फिलहाल प्रक्रियाधीन है ।

कलेक्टर को लिखा गया पत्र

पुलिस कप्तान ने बताया कि बिलासपुर में बीएन गोल्ड कंपनी की अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 25लाख रुपए चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार कोरबा में स्थित अचल संपत्ति अनुमानित कीमत 30 लाख चिन्हित किया गया है। कार्रवाई के लिए कलेक्टर से पत्र व्यवाह किया गया है । ग्राम तरपोंगी में आरोपी अनिल शर्मा की अचल संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है। रायपुर में भी सम्पत्ति होने की जानकारी मिली है। मामले में विधिवत कार्यवाही की जा रही है । बहरहाल गिरफ्तार किए ग, आरोपियों से बारीकी के साथ पूछताछ हो रही है । जल्द ही आरोपियों की अन्य संपत्तियों का भी चिन्हांकन कर लिया जाएगा । पुलिस कप्तान ने बताया कि पूरी कार्यवाही में निरीक्षक कलीम खान, सहायक उप निरीक्षक संतोष पात्रे, आरक्षक सैयद अली, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का की टीम का सराहनीय योगदान रहा ।