Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 67 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मिली अनुमति, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश ।

# प्रदीप पटेल | 22 Nov, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 67 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है, राज्य शासन ने ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया ।

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए प्रदेश में 67 नवीन धान खरीदी केन्द्र खोले जाएंगे । मंत्रालय महानदी भवन स्थित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है ।