Breaking News

Banner

कांग्रेस पार्षद की हत्या की गुत्थी सुलझी, एक वर्ष से कर रहे थे मर्डर की प्लांनिग, पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 22 Nov, 2021

दुर्ग। भिलाई तीन के पार्षद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मौका देखकर पार्षद को मौत के घाट उतार दिया। छानबीन कर रही पुलिस ने हत्या में संलिप्त पांच आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार कट्टा बरामद किया हैं। दरअसल 15 नवंबर की रात हथखोज बंधवा तालाब भिलाई 3 के पास सूरज बंझोर की खून से सनी लाश मिली थी। इस सूचना के बाद एसएसपी बद्री मीणा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिये एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त पांच टीम का गठन कर आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू की गई । 

पुलिस को जांच में पता चला कि संदेही दीनू पाल के साथ दो वर्षों पूर्व पार्षद के साथियों ने मारपीट की थी। जिसमे पार्षद ने अपने साथियों का साथ दिया था जिससे दीनू पाल पार्षद से रंजिश रखे हुए थे। घटना के बाद से दीनू अपने दो साथियों के साथ फरार भी चल रहा था। लिहाजा पुलिस के शक की सुई उस पर घूमी और उसकी पतासाजी की गई। तकनीकी जांच में पुलिस को उसके जांजगीर चाम्पा में छुपे होने की जानकारी मिली और सक्ति थाना प्रभारी रूपक शर्मा के सहयोग से तीन संदेहियों को गिरफ्तार किया गया व एक संदेही हथखोज क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपियो ने पूछताछ में हत्या की वारदात को कबूल करना स्वीकार कर लिया  । 

मुख्य आरोपी दीनू के खिलाफ भिलाई के भट्टी थाने में अवैध रूप से कट्टा रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत धारा अपराध क्रमांक 220 कायमी हुई थी। दीनू के अनुसार यह कट्टा पार्षद सूरज बंझोर का ही था और पार्षद ने उसे अपने पास रखने के लिये दिया था। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर दीनू ने सारा इंजाम अपने सर पर ले लिया था। उसे पार्षद ने भरोसा दिलवाया था कि उसका नाम पुलिस को नही बताने पर वह उसे जेल से छुड़वाने में मदद करने के साथ ही उसकी आर्थिक मदद भी करेगा पर पार्षद सूरज बंझोर बाद में इससे मुकर गया था। इससे दीनू रुष्ट था ।

जुलाई 20 में पार्षद के साथी मनोज चौधरी व आशिक विश्वकर्मा ने दीनू की पिटाई कर दी थी। इसकी एफआईआर भी पुरानी भिलाई में दीनू ने की थी जिसमे अपराध क्रमांक 194 धारा 294,506,बी 323 34 कायम हुई थी। इस लड़ाई में दीनू के विरुद्ध पार्षद ने अपने साथियों का साथ दिया था। जिसके कारण दीनू पार्षद सूरज को सबक सिखाने की सोच रहा था दीनू ने कुछ दिनों पूर्व हथकोज में एक पान ठेला शुरू किया था जिसे पार्षद ने अपने रसूख से अतिक्रमण की कार्यवाही करवाते हुए तुड़वा दिया था। इसके बाद बुरी तरह चिढ़े दीनू ने पार्षद सूरज बंझोर की हत्या की योजना बना डाली ।

एक वर्ष से कर रखी थी प्लानिंग

पार्षद सूरज बंझोर की हत्या के लिये मुख्य आरोपी दीनू ने एक वर्ष से प्लान बना रहा था और इसके लिए खुर्सीपार निवासी एक मोहन नामक व्यक्ति से दो नग देशी कट्टा एवम कारतूस खरीदे थे। हत्या को अंजाम देने के लिये आरोपी दीनू ने अपने साथियों उत्तम सोना, दीपक साहू व लोकेश साहू को अपने प्लान में शामिल किया। 15 नवम्बर की रात भिलाई के हथखोज स्थित बंधवा तालाब के पास पार्षद सूरज बंझोर को अकेला पा कर रात चारो ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी व घटनास्थल से फरार हो गए । 

मुख्य आरोपी दीनू उर्फ दिनेश पाल उम्र 41 वर्ष साकिन खुर्सीपार बालाजी नगर, उत्तम सोना पिता पुरुषोत्तम सोना उम्र 35 वर्ष साकिन खुर्सीपार उड़िया बालाजी नगर बस्ती मुबारक किराना स्टोर के पीछे, दीपक उर्फ भुरू साहू पिता स्व. बनमाली साहू उम्र 32 वर्ष पुरानी बस्ती छावनी सरकारी कुआ के पास, लोकेश साहू पिता विश्राम साहू उम्र 20 वर्ष पता गांधी चौक हथखोज भिलाई, हत्या में शामिल इन चारो आरोपियो के अलावा कट्टा उपलब्ध करवाने वाले खुर्सीपार निवासी मोहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे में हत्या में प्रयुक्त धारदार कटार व गुप्ति के अलावा 2 नग देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है ।